Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कचरा संवेदनशील स्थलों से मुक्त होगा फरीदाबाद: विपुल गोयल

बुढ़ैना से जीवीपी मुक्त अभियान का विपुल गोयल ने किया शुभारंभ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुढ़ैना से फरीदाबाद को कचरा संवेदनशील स्थल (Garbage Vulnerable Point) मुक्त बनाने के अभियान की शुरूआत हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वॉटर बूस्टर के पास आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया और स्वयं सफाई अभियान में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत शहर में उन सभी स्थानों को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार कचरा उठाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सफाई के बाद इन स्थानों की नियमित निगरानी, कचरे के उचित निस्तारण और जरूरत के अनुसार सौंदर्यीकरण पर भी काम किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट और नालों के आसपास जमा कचरा शहर की सुंदरता प्रभावित करने के साथ गंदगी और बदबू का कारण बनता है। उन्होंने चिन्हित GVP को Door-to-Door  कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोडऩे, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और कचरे के उचित निस्तारण पर जोर दिया।

कचरा स्थल बनेंगे सुंदर:-

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कचरा हटाने के बाद इन स्थानों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। जरूरत के अनुसार पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य कार्य कराए जाएंगे, ताकि कचरे के ढेर वाले स्थान स्वच्छ और सुंदर नजर आएं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही बताते हुए कहा कि सफाई मित्र गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में जुटे रहते हैं। नागरिकों को उनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए।

नागरिकों से सहयोग की अपील:-

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन सफाई व्यवस्था के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नागरिकों की भागीदारी के बिना स्थायी बदलाव संभव नहीं है। लोगों से घर का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालने, निर्धारित कूड़ा गाड़ी में ही कचरा देने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की। RWA, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों और युवाओं से भी अपने आसपास के GVP को दोबारा कचरा स्थल नहीं बनने देने में सहयोग करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को अभियान समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता का संकल्प जारी रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद सचिन शर्मा, अजीत नंबदार, मुकेश अग्रवाल, ज्योति सिलार, कमिश्नर यशेंद्र सिंह, पार्षद कुलदीप साहनी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

शहीदों को सम्मान राशि मिले 5 करोड़: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

मंगलवार को बैंकों की हड़ताल मगर इन बैंकों पर नहीं होगा कोई असर

Metro Plus

चिलाना ने किया नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन

Metro Plus