Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 17 अक्टूबर: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-28 में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा एवं प्रशासनिक निदेशक कल्पना वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवरात्रि के उल्लास की मनमोहक झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गरबा संगीत की मधुर धुनों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान संगीत, उमंग और खुशियों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोक नृत्यों से जुडऩे का अवसर मिला। साथ ही कार्यक्रम ने एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया। रंग-बिरंगे चनिया-चोली और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। डांडिया की खनक और गरबा संगीत की मधुर धुनों पर सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।
पूरा परिसर संगीत उमंग और खुशियों से सराबोर रहा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय ने भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी के लिए यह शाम यादगार बन गई।









