Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुए निगमाधिकारी, खुले में कूड़ा फेंकने वालों के काटे जाएंगे चालान: रणबीर सिंह

नागरिक घरों से कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों में ही डालें कचरा: रणबीर सिंह
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Badkhal, 21 नवंबर:
नगर निगम MCF आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर एनआईटी जोन के ज्वाइंट कमिश्नर रणबीर सिंह ने एनआईटी एवं बडख़ल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, सहायक सफाई निरीक्षकों एवं सफाई कार्य में निगम के सहयोगी के तौर पर लगे वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, घरों से नियमित कूड़ा उठाने तथा खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ज्वाइंट कमिश्नर रणबीर सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण गाडिय़ों में ही डालें, ताकि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर न लगें और सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नई एजेंसी भी अपना कार्य शुरू करने वाली है जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति खुले में या इधर-उधर कूड़ा डालता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफद नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में घरों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे नगर निगम के सहयोगी सफाई वेंडरों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करें। किसी भी घर से कूड़ा उठाने में लापरवाही न बरती जाए तथा एकत्रित कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही पहुंचाया जाएए ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

इसके अतिरिक्त बैठक में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के तहत संचालित स्वीपिंग मशीनों के कार्य की भी समीक्षा की गई। ज्वाइंट कमिश्नर ने निर्देश दिए कि रात्रि सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए तथा मशीनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए सडक़ों की सफाई नियमित रूप से की जाए।

बैठक में स्थानीय पार्षद जसवंत सिंह, मुख्यालय सफाई निरीक्षक बिशन सिंह तेवतिया, बडख़ल सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित एनआईटी एवं बडख़ल क्षेत्र के सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक और नगर निगम के सफाई वेंडर मौजूद रहे। सभी संबंधित अधिकारियों एवं वेंडरों को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें, कूड़ा केवल कूड़ा संग्रहण गाडिय़ों में डालें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related posts

एशियन अस्पताल ने जीता 12वां मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज

Metro Plus

लिंग्याज नर्सिंग कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस

Metro Plus

कृष्णपाल ने कहा, मतदाताओं ने मन बनाया हुआ है भाजपा को वोट देने का

Metro Plus