Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सोनीपत रैली विकास के नये आयाम स्थापित करेंगी: मुकेश गौड

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 5 नवम्बर:
सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश का एक समान विकास करने तथा भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्त करने के लिए अनेक कदम उठाए है। भाजपा ने जब सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ली थी तब प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था। हर काम के दाम तय थे, इसलिए उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार को तिलांजलि देने की योजना तैयार की। एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक काबू पाया गया है। रैली हरियाणा के विकास के नए आयााम स्थापित करने की नींव रखेगी। विकास के मामले में हरियाणा किसी से पीछे नही है। उक्त शब्द भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड ने राई रैली में जाने से पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सत्ता सम्भालने के साथ ही भाजपा का लक्ष्य बिगड़ चुकी व्यवस्था को ठीक करना था। इसके लिए भाजपा ने सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन, ई-स्टांपिंग, सी फॉर्म जैसी अनेक ऑनलाईन सेवाएं आरम्भ की ताकि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास कार्य हो और किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव न हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं और वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा वास्तविकता में देश का नम्बर एक राज्य होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हरियाणा के नम्बर एक होने का झुठा प्रचार किया था जबकि हरियाणा देश में 11वें स्थान पर है। इसके लिए सरकार ने श्वेत पत्र जारी करके प्रदेश के लोगों को वास्तवित स्थिति से अवगत करवाया था। विपक्ष के लोग आज भी श्वेत पत्र का जवाब नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। जन वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए सरकार एक ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रही है जिससे इस प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकूश लग जाएगा।

Related posts

सीलिंग के खिलाफ 48 घंटे तक सील हुई दिल्ली, 7 लाख से अधिक दुकानों पर लटके ताले

Metro Plus

एमएएफ ने दिए कर्मचारियों को दिए प्राथमिक चिकित्सा के गुर

Metro Plus

ऑक्सीजन प्लांट व वेंटीलेटर सेंटर मरीजों के उपचार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा: उपायुक्त

Metro Plus