Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल ने संत नगर की गरीब महिलाओं के साथ भाई दूज का पावन पर्व मनाया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 13 नवंबर
: विधायक विपुल गोयल ने आज को संत नगर में गरीब महिलाओं के साथ भाई दूज का पावन पर्व मनाया। विधायक विपुल गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में रहने वाले लोग उनका परिवार है इसलिए वह उनके साथ त्यौहार मना रहे है। संत नगर की महिलाओं ने भी उनके साथ भाई दूज का पावन पर्व मना कर अपनी खुशी जाहिर की। स्थानीय महिलाओं ने विधायक विपुल गोयल को टीका लगाकर भाई दूज का पर्व को धूम-धाम से मनाया।
इस मौके पर उन्हें उपहार के तौर पर सभी गरीब महिलाओं को साड़ी तथा मिठाई का डिब्बा वितरण किया और उनकी सुरक्षा करने का वचन भी दिया। साथ ही विधायक विपुल गोयल ने कहा कि इन बहनों की तरक्की के लिए भी काम करूंगा। वहीं अपनी विधानसभा में आने वाले 25 स्कूलों को गोद लेकर सभी का जर्नोद्वार करने की घोषणा की। विपुल गोयल ने संत नगर के लोगों से कहा कि संत नगर की जनता के लिए समान विकास करूंगा और साथ ही उन्होंने संत नगर वासियों को भरोसा दिलाया कि बिजली पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
photo 3 (5)

photo 1 (8)

photo 2 (7)



Related posts

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार क्या कुछ खास? देखें!

Metro Plus

निजी स्कूलों को अब आगामी सत्र के लिए देनी होंगी अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड व वैबसाईट पर कक्षावार रिक्तियों की जानकारी

Metro Plus

विपुल V/s मनमोहन: कृष्ण बनेंगे किसके सारथी ?

Metro Plus