Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तीन दिवसीय 50वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सोनिया शर्मा
चण्डीगढ़, 20 नवम्बर:
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की नई खेल एवं शिक्षा नीति युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
वे आज राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेन्द्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय 50वीं हरियाणा राज्य स्तरीय बालीबाल-बेसबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ करने के उपरांत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबाधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा में शिक्षा एवं खेलों के स्तर को सुधारने के प्रति गंभीरता एवं संजीदगी के साथ कार्यरत है। हिन्दुस्तान की भूमि वीरों, मेहनतकश किसानों एवं वैज्ञानिकों की भूमि है। हमारे देश में अनेकता में एकता है। यहां के संस्कार एवं संस्कृति का कोई सानी नहीं है। भारत की बहुमुल्य संस्कृति से रूबरू होने के लिए चीन के लोग भी एक फरवरी 2016 से फरीदाबाद में शुरू होने वाले हस्तशिल्प मेले में आएंगे और चीन इस मेले का सहभागी देश होगा। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में चीन का दौरा करके लौटे हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के माडल स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान सहित विभिन्न संकायों की स्थापना के साथ-साथ लैबोरेट्ररी आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति विशेष जोर दे रही है ताकि देश के भविष्य के निर्माता बच्चे योग्य नागरिक बन कर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि माडल संस्कृति स्कूल महेन्द्रगढ़ में घोषित 14 कमरों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इसके अलावा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेन्द्रगढ़ के सांई मंदिर में स्थापित सांई बाबा की प्रतिमा का अनावरण किया तथा इस मंदिर के विकास के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।
उन्होंने महेन्द्रगढ़ की सबसे प्राचीन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की और कहा कि गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने देश का सबसे सशक्त अधिनियम लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीमारए बेसहारा एवं घायल गायों के उपचार एवं रख-रखाव के लिए गौ-अभ्यारण स्थापित करवाने पर जोर दिया जाएगा।

Related posts

शहर के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं हजारों बच्चे

Metro Plus

रोटेरियन महिलाओं ने ली पॉलीथिन न उपयोग करने की शपथ

Metro Plus

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए निगम के पास पूरे प्रबन्ध: निगमायुक्त

Metro Plus