Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब सेन्ट्रल ने प्रहलादपुर में वास इन स्कूल के अभियान की शुरुआत की

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 21 नवम्बर:
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेन्ट्रल ने प्रह्लादपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की खस्ताहाल ईमारत को सुन्दर भव्य रूप देने के लिए शुरुआत की है।
गौरतलब रहे कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेन्ट्रल समाजसेवा के कार्यो में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है । इसी कड़ी में रोटरी क्लब के सदस्यों ने प्रहलादपुर गांव के सरकारी स्कूल में अनेक कार्य कराए जिसका नेतृत्व डिस्ट्रिक गवर्नर रोटेरियन सुधीर मंगला, पूर्व जिला गवर्नर सुशील गुप्ता, रोटेरियन विनोद बंसल व रोटेरियन रमेश चंद्र ने किया । स्कूल की खस्ताहाल हुई पूरी बिल्डिंग का रंग रोगन कराया गया । स्कूल के शौचालयों व बाथरूमों में टायल लगाई गई। स्वच्छ पीने के पानी की 12 टोटियां लगाई गई व बच्चो ंको वाश इन हेंड के तहत हाथ धोने के तरीके बताए गए। साफ व स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक किया गया, पीने के पानी की सुविधा के लिए हेण्डपम्प लगाए गए। पानी के टंकी की व्यवस्था की गई व कचरा एकत्रित करने के लिए डस्टबीन लगाए गए ।
प्रतिदिन दांतो की सफाई के लिए हर विद्यार्थी को टूथपेस्ट की किट दी गई, तीन कापियों का सेट पेन्सिल रबर व वाश इन हेंड की छपी टी शर्ट दी गई। स्कूल के वातावरण को साफ-सुन्दर भव्य रूप दिया गया। इसके लिए वहां पर लेंड कीपिंग करके उस जगह पर हरे भरे सुन्दर पेड़ों का रोपण किया गया ।
इन सब कार्यो के लिए रोटेरियन ओपी गुलाटी, रोटेरियन विजय कपूर, रोटेरियन किशोर बहल, रोटेरियन केबी जैन, रोटेरियन हरदीप सिंह, रोटेरियन बीबी गर्ग, रोटेरियन जेएस गुप्ता, वाश इन स्कूल के चेयरमैन रोटेरियन अनिल का विशेष सहयोग रहा ।
इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेन्ट्रल के सीनियर रोटेरियन हेमंत मांडे, रोटेरियन विनोद गुप्ता, रोटेरियन राकेश गुप्ता, रोटेरियन नरेश वर्मा, रोटेरियन संदीप गोयल, रोटेरियन सहदेव, रोटेरियन मोतीलाल गुप्ता, रोटेरियन टीएम ललानी आदि उपस्थित थे।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के प्रधान रोटेरियन सुरेश शर्मा ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया । साथ ही गांव के लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व स्कूल के अध्यापकों का बच्चों को भविष्य में स्वच्छ वातावरण बनाने व राष्ट्र निर्माण के कार्यो को करने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे।

Related posts

भाजपा नेता राहुल यादव द्वारा 24 जनवरी को किया जाएगा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

Metro Plus

मेक फॉर इंडिया से मजबूत होगी भारतीय अर्थव्यवस्था: राजीव जेटली

Metro Plus

जीवा स्कूल Road Safety Quiz में प्रथम स्थान पर रहा

Metro Plus