Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दिल्ली पब्लिक स्कूल में ओपन डिस्ट्रिक चैस टूर्नामेंट का आयोजन

जस्प्रीत कौर
बल्लबगढ़, 27 नवंबर:
दिल्ली पब्लिक स्कूल में 28 एवं 29 नवंबर को ओपन डिस्ट्रिक चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फरीदाबाद एवं आस-पास के सभी स्कूलों को खुले तौर पर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगढ़ में दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक प्रतियोगियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। जिनमें डीपीएस बल्लबगढ़, मानव रचना इंटरनेशनल, चामवुड, डीपीएस फरीदाबाद, डीएवी सैक्टर-37, श्री राम मॉडल स्कूल आदि जैसे स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 28 नवंबर को सुबह: 9 बजे किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर खेल भावना को जागृत कर, खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है, ताकि कल ये प्रतिभागी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन कर सकें।

Related posts

भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट स्वरोजगार को बढ़ावा देने के क्षेत्र में तत्परता से कार्यरत संगठन है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

पर्यावरण संरक्षण के लिए सप्ताह में एक दिन साईकल जरूर प्रयोग करें: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर अंजू गुप्ता को BJP नेता टिप्परचंद शर्मा ने बधाई दी।

Metro Plus