Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में योग मेडिटेशन एवं एरोबिक्स क्लब का उद्घाटन

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 27 नवंबर:
विद्यार्थियों में योग एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के कुलपति डॉ० दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में योग मेडिटेशन एवं एरोबिक्स क्लब का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी के डीन डॉ० संदीप ग्रोवर कुल सचिव डॉ० तिलक राज कैरियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ० रविंद्र गुप्ता चीफ हॉस्टल वार्डन डॉ० लखविंदर सिंह प्रकोष्ठ के सदस्य असलेश गुप्ता मानवी सिवाच तथा भारत भूषण भी उपस्थित थे।
कैरियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की फिटनेस के मद्देनजर शुरू किये गये योग मेडिटेशन एवं एरोबिक्स क्लब को एक सराहनीय पहल बताते हुए कुलपति डॉ० कुमार ने कहा कि योग शरीर और दिमाग को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का एक अच्छा माध्यम है। विश्वविद्यालय में ऐसे क्लब की स्थापना से विद्यार्थियों के साथ-साथ फैकल्टी का शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ बेहतर होगा तथा उन्हें विश्वविद्यालय में प्रतिदिन योग अभ्यास से लाभ होगा।
योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांयता मिली है। उनके प्रयासों की बदौलत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
01 (2)

Related posts

बाईक रैली निकालकर रोटरी व जिला प्रशासन ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए किया लोगों को जागरूक।

Metro Plus

हत्या: सेक्टर-7 पार्क के पास मिला करीब 34 वर्षीय अनजान महिला का शव!

Metro Plus

Surajkund अंर्तराष्ट्रीय शिल्प मेला देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार: डॉ. अरविंद शर्मा

Metro Plus