Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहीद के परिजनों को सांत्वना देने बरनाला गांव पहुंची सीमा त्रिखा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 7 जनवरी:
पठानकोट एयरबस पर हुए हमले में शहीद गुरूसेवक सिंह के अम्बाला के बरनाला गांव में शहीद के परिवारजन को सांत्वना देने पहुंची मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि गुरूसेवक सिंह ने अपनी शहादत देकर सच्चे देशभक्त होने का गौरव प्राप्त किया है। शहीद गुरूसेवक सिंह की शहादत को समूचा प्रदेश नमन करता है। मुख्य संसदीय सचिव ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के परिवारजनों की दु:ख की घड़ी में समूचा प्रदेश उनके साथ है और हमेशा साथ रहेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार परिजनों को हर सम्भव सहयोग व सहायता देने के लिए वचनबद्ध है। सीमा त्रिखा ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ हम सब एक जुट हैं। आंतकवाद से जुड़े असामाजिक तत्वों के मंसूबों को किसी भी रूप में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त शहीदों की कुर्बानी को इतिहास सदैव स्वर्ण अक्षरों में याद रखेगा।
P-8 (1)

Related posts

हुडा द्वारा हॉस्पिटल, नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल हाई स्कूल की नीलामी की तारीख निर्धारित!

Metro Plus

सृष्टि सिसोदिया व भूमिका का एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चयन।

Metro Plus

कोविड-19 के मामले कम बेशक हुए हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है: जितेंद्र यादव

Metro Plus