Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एडिशनल सचिव के लिए मनोज अरोड़ा की दावेदारी मजबूत


नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 28 नवम्बर:
जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में एडिशनल सचिव के पद के लिए मनोज अरोड़ा की दावेदारी मजबूत काफी मजबूत मानी जा रही है। मनोज को बार एसोसिएशन के इन चुनावों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सभी ग्रुपों व एडवोकेट्स का साथ मिल रहा है खासतौर पर युवा एडवोकेट्स का। जिला बार के एडवोकेट्स दीपक गेरा, अशोक अरोड़ा, संजीव चितकारा, नितेष छाबड़ा, अरूण दुआ तथा राजेश खन्ना आदि ने फरीदाबाद बार के वकीलों से अपील की है कि वे जिला बार एसोसिएशन के इन चुनावों में एडिशनल सचिव के पद के लिए खड़े हुए मनोज अरोड़ा का साथ देते हुए उन्हें भारी बहुमत से जिताएं।
वहीं मनोज अरोड़ा का कहना है कि अगर उन्हें साथी वकीलों ने इन चुनावों में विजयी बनाया तो वे सदा उनके ऋणी रहेंगे। जिला बार के लिए वे हर तरीके से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Related posts

पुन: किए गए अतिक्रमणों पर कब चलेगा निगम का पीला पंजा? देखें!

Metro Plus

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने बल्लभगढ़ की मुख्य समस्याओं को लेकर ZTO को ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत 112 या 181 पर दें जानकारी: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus