Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एबीवीपी ने किया नेहरू कॉलेज की नयी प्रिंसिपल का स्वागत

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 4 दिसंबर:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की इकाई ने कॉलेज की नयी प्रिंसिपल विमला बिश्नोई को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रिंसिपल विमला बिश्नोई ने अपने स्वागत के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर प्रिंसिपल विमला बिश्नोई ने कहा की वो अपने पुराने महाविद्यालय में आकर काफी खुश है। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि लगभग 8-9 साल पहले वो इसी महाविद्यालय में प्राध्यापक थी। उसके पश्चात उन्होंने लगभग 2 वर्ष तक महिला महाविद्यालय में भी अध्यापक के रूप में कार्य किया। उसके पश्चात उनका ट्रांसफर गुडगांव कर दिया गया। परंतु अब दोबारा इसी महाविद्यालय में प्रिंसिपल का कार्यभार संभालने का मौका प्राप्त हुआ है। जिसके लिए वह बेहद खुश है। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में नेहरू कॉलेज अध्यक्ष बलराम भारद्वाज, सौरभ, नरवत, मोहम्मद इश्तियाक, बबिता, गरिमा, गुंजन, नैंसी, कविता, शिल्पी, मोहित, राजा व अन्य कार्यकर्ता सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

नरेंद्र गुप्ता ने 80 एमएम इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Metro Plus

सड़क बनाने में ठेकेदार ने कोई कमी छोड़ी तो होगी कार्यवाही ! देखें क्यों?

Metro Plus

रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का उठाला शुक्रवार 21 अप्रैल को 

Metro Plus