Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पत्रकारों पर बढ़ते हिंसक हमलों पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से ज्ञापन सौंपा

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 4 दिसंबर:
> देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा पत्रकारों पर बढ़ते हिंसक हमलों पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से जिले के कई पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आज यहां जिला प्रशासन के लघु सचिवालय परिसर पहुंच कर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ० आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रधानमंत्री से पत्रकारों की सुरक्षा हेतु केंद्र स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून के निर्माण तथा मीडिया कांउसिल व मीडिया आयोग के गठन हेतु अनुरोध किया गया है। पत्रकारों ने ज्ञापन में मांग की है कि वे प्रस्तावित मीडिया कांउसिल में ऐसे प्रावधानों की व्यवस्था चाहते हैं जिनसे न केवल मीडिया की गलत हरकतों पर नजर रखी जा सके बल्कि श्रमजीवी पत्रकारों के हितों की रक्षा भी हो सके। अत: इस प्रकार की एक प्रभावी व्यवस्था पत्रकार सुरक्षा कानून के अंतर्गत ही की जा सकती है।
इस ज्ञापन को भेंट करने वाले अन्य वरिष्ठ पत्रकारों में रासबिहारी, पंकज मिश्रा, विकास कालिया, जगन्नाथ गौतम, संजय कपूर, राजेन्द्र दहिया, एहतेशामुद्धीन, धर्मेन्द्र यादव, मनोज भारद्वाज, यशपाल सिंह, पंकज अरोड़ा, धीरेंद्र राजपूत, सुनील कुमार, प्रवीन कौशिक, सुधीर बैसला, गजेंद्र राजपूत व संजय कुमार भी शामिल थे।

Related posts

नगर निगम चुनावों में सरकार की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर: जगदीश भाटिया

Metro Plus

महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की अब तक कितनी संख्या? प्रशासन द्वारा जारी किया आंकड़ा देखें!

Metro Plus

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 29 मई से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण किया जाएगा आयोजित: ADC अपराजिता

Metro Plus