Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अमन गोयल ने सैक्टर-16 में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 8 दिसंबर:
युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने मंगलवार को सैक्टर- 16ए मकान नंबर-928 से वर्किंग वुमेन होस्टल तक 12 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सैक्टर-16 के स्थानीय लोगों ने युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। सैक्टर-16 के स्थानीय लोगों से रूबरू हुए युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि इस सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि विधायक विपुल गोयल शहर में ऐसी कोई समस्या नहीं रहने देंगे जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही अमन गोयल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण कार्य के बाद सैक्टर-16 की सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल ने बताया कि विधायक विपुल गोयल ने सैक्टर-16 की सभी सड़को को बनवाने के लिए एक कार्ययोजना राज्य सरकार से मंजूर करवाई हुई है इसके तहत सड़के बनाई जा रही है। उद्वघाटन के दौरान युवा भाजपा नेता अमन गोयल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष डीपी जैन, अजरौंदा मंडल के महामंत्री रमेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद सोम मल्होत्रा, अनुराग गर्ग (कोषाध्यक्ष), छत्रपाल (एडवोकेट), विपिन मेहंदी रत्ता, डॉ० कुल्दीप जय सिंह सुनील अग्रवाल, भनौट, बरेजा संदीप मक्कड़ मौके पर मौजूद थे
IMG_0869।

Related posts

नरेंद्र गुप्ता ने 80 एमएम इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Metro Plus

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेंगे 77.51 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास: उपायुक्त

Metro Plus

14 मई को होगी देश की पहली डिजिटल रैली: विपुल गोयल

Metro Plus