Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पढ़े-लिखे लोग ही लड़ सकेंगे अब पंचायती चुनाव

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़/नई दिल्ली, 10 दिसंबर:
हरियाणा में अब पंचायत के चुनाव पढ़े-लिखे लोग ही लड़ सकेंगे। इसके लिए अब सुप्रीम कोर्ट ने भी काफी जद्दोजहद के बाद हरियाणा सरकार के पंचायती राज अधिनियम में किए गए संसोधन को अपनी हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब हरियाणा में पंचायत के चुनावों में अब पढ़े-लिखे लोग ही लड़ सकेंगे। इन आदेशों के बाद उन लोगों में मायूसी छा गई है जो अनपढ़ हैं और पंचायत के चुनाव लडऩा चाहते थे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों में महिलाओं तथा अनुसूचित जन-जाति को राहत देते हुए जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी हैं वहीं सामान्य वर्ग के लिए यह 10वीं पास हैं।
वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल के डिफाल्टर तथा 10 साल से ज्यादा सजायाफ्ता लोग चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। इसके इलावा जिन लोगों केे घरों में टॉयलेट नहीं हैं वे भी चुनाव लडऩे के अयोग्य होंगे।

Related posts

विकास चौधरी ने आशा वर्करों के साथ मनाई स्व० इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

Metro Plus

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने किया फरीदाबाद ऑब्जरवेशन होम का औचक निरीक्षण

Metro Plus

राजेश नागर ने दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया।

Metro Plus