Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

दिल्‍ली सचिवालय पर सीबीआई का छापा, केजरीवाल बोले- मोदी ‘कायर और मनोरोगी’

नवीन गुप्ता
नई दिल्‍ली, 15 दिसंबर: दिल्‍ली सचिवालय पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी दिल्‍ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को लेकर की गई है। मुख्‍यमंत्री का दफ्तर सील नहीं किया गया है। जांच एजेंसी ने राजेंद्र कुमार के घर पर भी छापे मारे हैं। उसने सचिवालय में राजेंद्र कुमार के दफ्तर से कागजात भी जब्‍त किए हैं। छापेमारी की कार्रवाई के सचिवालय में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अंदर और बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई।

जांच एजेंसी का कहना है कि दिल्‍ली डायलॉग के पूर्व सचिव आशीष कुमार ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर उसने एक्‍शन लिया है। उल्‍लेखनीय है कि राजेंद्र कुमार पर पद पर रहते हुए कई कंपनियां बनाकर सरकार से फायदा लेने का आरोप है।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर छापेमारी की जानकारी दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में इस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जब मोदी मुझसे राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पाए तो इस तरह की कायरता पर उतरे।’ केजरीवाल का कहना है कि सीबीआई ने छापेमारी में उनका दफ्तर भी सील किया है और उनकी फाइलें भी जांची जा रही हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई की खबर मिलने के बाद सीएम केजरीवाल अपने दफ्तर के लिए रवाना हो गए।

Related posts

लिंग्याज नर्सिंग कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस

Metro Plus

शहर में अपराध को रोकने को लेकर पुलिस कमिश्रर हुए सख्त, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

Metro Plus

मनुष्य को प्रतिदिन पशु-पक्षिओं के लिए कुछ न कुछ अन्न का दान अवश्य करना चाहिए: कृष्णा स्वामी

Metro Plus