Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हरियाणा पंचायत चुनावः अगले सप्ताह तक रिव्यू पेटीशन डालेगी याचिकाकर्ता

 नवीन गुप्ता
चंडीगढ़ , 17 दिसंबर: 
हरियाणा पंचायती राज संशोधन एक्ट-2015 को दोबारा चुनौती देने के लिए याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटीशन जल्द डालने जा रहे हैं। जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष जगमती सांगवान का कहना है कि उन्होंने सभी तैयारियां पूरी कर ली है, जल्द ही रिव्यू पेटीशन डाल दी जाएगी।
जगमती सांगवान ने अगले सप्ताह तक पेटीशन डालने के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि याचिकाकर्ता का ये आखिरी दाव होगा, क्योंकि यह मामला पहले से ही डबल बैंच में था। अब देखना मुख्य रहेगा कि न्यायालय रिव्यू पेटीशन को स्वीकार करता है या नहीं। बता दें कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने पहले से ही पंचायत चुनावों में किए गए संशोधन का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, कि हरियाणा में पंचायती चुनाव पुराने नियमों के अनुसार करवाए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नए नियमों के आधार पर चुनाव करवाने को सही ठहराया था। इस पर अब याचिकाकर्ता रिव्यू पेटीशन डालने जा रही है।

Related posts

अमन गोयल ने 38 लाख की लागत से सभी पार्कों में लगने वाले धौलपुर स्टोन का किया भूमि पूजन

Metro Plus

विजय प्रताप ने कहा, कांग्रेस जातिवाद की राजनीति नहीं करती

Metro Plus

उच्च शिक्षा में मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है: पालन्दे महाराज

Metro Plus