Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी निखिल त्यागी ने स्वर्ण पदक जीता

नवीन गुप्ता
पलवल, 31 दिसंबर:
डीआरडी स्कूल रतीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य के 21 जिलों से लगभग 250 खिलाडियों ने हिस्सा किया। प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित हुई। फरीदाबाद जिले के फौगाट, बाला जी, रावल, बीएन, बीएम होली चाइल्ड, प्रो० चार्म आदि स्कूलों ने भागीदारी की। फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर- 57 फरीदाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ी निखिल त्यागी ने 25-28 कि०ग्रा० वर्ग में खेलते हुए पहले मुकाबले में अमित पलवल, दूसरे मुकाबले में अविनाश पलवल, तीसरे मुकाबले में धीरज सोनीपत तथा अन्तिम मुकाबले में रवि झज्जर को पटखनी देकर स्वर्ण पदक पाया। और 23 जनवरी से 25 जनवरी 2016 तक होने वाली मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
फौगाट स्कूल के छात्र खिलाड़ी हेमन्त ने (41-44 कि०ग्रा०) वजन वर्ग में खेलते हुए कास्य पदक तथा हिमांशु (38-41 कि०ग्रा०) ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ी छात्र निखिल त्यागी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने ताइक्वाडों कोच प्रिंस कुमार को बधाई दी और गांव पहुंचने पर बच्चे का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। गांव के बुजुर्ग लोगों की मौजूदगी में बच्चे के पिता, चाचा, दादा, व अन्य लोगों ने विजेता छात्र खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर ग्रामीण नन्दकिशोर, रविन्द्र त्यागी, कमलेश शास्त्री, कुंवर शैलेन्द्र सिंह नबंरदार, संतराम त्यागी, मोती भनकपुर, अनिल रावत आदि मौजूद थे।

Related posts

क्या ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में फिर से बेइज्जत होंगे BJP नेता, मूलचंद मित्तल ने व्यवस्था को बताया ग़दरफंड!

Metro Plus

DC यशपाल की पहल पर जानिए कैसे जरूरतमंदों को ऐप के द्वारा भी खाना पहुंचाया जाएगा।

Metro Plus

हर व्यक्ति हर वर्ष एक पेड़ लगाए और 3 साल तक पाले: जितेंद्र यादव

Metro Plus