Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आम आदमी पार्टी सच्चाई व ईमानदारी की मिसाल : धर्मवीर भड़ाना

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 19 जनवरी: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त हरियाणा सर्च टीम के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का आज एनएच-1 में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धर्मवीर भड़ाना की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। स्वागत करने वालों में सचिन शर्मा, सुनील ग्रोवर, विद्यासागर कौशिक, सबुददीन, विशाल नागर, दीपक शर्मा, तेराम पंच, मास्टर गोपाल, सतपाल अवाना, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विनय लाल, मिथलेश गुप्ता, बिट्टू यादव, मोहित गुप्ता, राजेश, डीसी चावला, मनोज अखोरी, सुनील अरोड़ा, सतपाल अवाना, इंद्र विधूडी, विनोद चोरसिया, मोहित सलूजा, सुनील चैची आदि उपस्थित थे।
धर्मवीर भड़ाना ने अपनी नियुक्ति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद, हरियाणा के सह प्रभारी नरेश बालियान का धन्यवाद किया एवं कहा कि वह नवीन जयहिंद व नरेश बालियान के दिशा निर्देश पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सोंपी गयी है उस जिम्मेवारी को मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्चाई व ईमानदारी की मिसाल है और उसी मिसाल केा कायम करते हुए फरीदाबाद में भी पार्टी को मजबूत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाली की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभालने से पूर्व जो जनता से वायदे किये थे उन सभी वायदों को उन्होंने क्रमबद्ध तरीके से पूरा कर रहे है और जनता को उनका शासन पंसद भी आ रहा है और यही कार्यप्रणाली फरीदाबाद में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता लागू कर रहा है।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद की जनता के सुख-दुख में सदैव मैने भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि यह जनता मेरा परिवार है और इस परिवार की समस्याओं को पूर्ण रूप से समाप्त करना ही मेरा ध्येय है।

Related posts

दूल्‍हा बने देवर को भाभी के किस करने पर लड़की वालों ने बरातियों को पीटा, रिश्‍ता तोड़ा

Metro Plus

बडख़ल में तेजी से घूम रहा है विकास का पहिया, स्लीप रोड़ जीता-जागता प्रमाण!

Metro Plus

जल संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना होगा: जितेंद्र यादव

Metro Plus