Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बेटी बचाओ अभियान 12 जनवरी को मनायेगा लाड़लियों की लोहड़ी

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 6 जनवरी:
आज सैक्टर-29 हाऊसिगं बोर्ड कॉलोनी में बेटी बचाओ अभियान का कार्यक्रम राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद की अध्यक्षता में हुआ । अभियान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बिन्द्र कौल को सैक्टर-29 की ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया। आज सैक्टर-29 की बहुत सारी महिलाओं ने बेटी बचाओ अभियान की सदस्ता ग्रहण की तथा समाज सेविका अनीता पराशर ने भी आज बेटी बचाओ अभियान की सदस्ता ग्रहण की ।
चेयरमैन हरीश आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से अभियान से बड़ी सख्या में लोग जुड़ रहे हैं और समाज का हर वर्ग हमारे अभियान से जुडऩा चाह रहा है इससे कन्या भू्रण हत्या रोकने के हमारे अभियान को ओ तेजी मिलेगी। आज सैक्टर-29 कार्यक्रम में लोगों को बेटी बचाओ का संदेश देते हुए आज़ाद ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं कोई भी ऐसा क्षेत्र नही जहंा बेटियों ने अपने कौशल का लोहा न मनवाया हो समाज अब बेटियों का महत्व समझने लगा है और बेटियों की सफलता पर खुशियां मनाने लगा है यह सब हमने पिछले तीन वर्षों में लोगों की सोच बदलकर सभव कर दिखाया है ।
आज़ाद ने बताया कि 12 जनवरी को अभियान पिछले वर्ष की तरह बेटियों की लोहड़ी मनायेगा जिससे लोगों को संदेश जायेगा कि बेटियों के जन्म पर भी खुशियां मनानी चाहिए क्योकि बेटियां ही घरों को रोशन करती हैं, बेटियां ही मां लक्ष्मी का रूप हैं और बेटियों के जन्म से घर में सुख-शान्ति आती है ।
आज कार्यक्रम में अनीता पराशर, सुभाषी भारद्वाज, रूचीका, गुरमीत कौर, आशा शर्मा, रीना चौधरी, नीतू मुंजाल, वीना अरोड़ा, निधि पाथरे, सुषमा शर्मा, राम, सुनीता कमला, लता आदि ने सदस्ता ग्रहण की ।
सभा को तिलक राज शर्मा, राज राणा, सतेन्द्र राणा, डिमपल मलहौत्रा, चित्रा शर्मा, अनु सबरवाल, सुषमा शर्मा, बिन्द्र कौर ने सम्बोधित किया ।

Related posts

मिशन जागृति को समाज सेवा करते आज पूरे 12 साल हो गए है: प्रवेश मलिक

Metro Plus

अग्रवाल समिति ने मनाया भव्य तीज उत्सव, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

Metro Plus

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus