Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वामी विवेकानन्द के 153वें जन्म दिवस को युवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 जनवरी :
युवा संत स्वामी विवेकानन्द के 153वें जन्म दिवस को युवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कुशलपुर गांव की ब्राह्मण धर्मशाला में एक काव्यगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई बड़े कवियों ने अपनी रचनाओं से समाज में व्याप्त बुराइयों पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सौजंय से कुशलीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशलीपुर गांव के पूर्व सरपंच भूदेव शर्मा ने की और संचालन डॉ० राजेश मंगला ने किया।
काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से कवि प्रेम अज्ञान कवि जगमित्र डॉ० राजेश मंगला युवा कवि पवन पागल राहुल वर्मा तथा विकाश तिवारी आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से गोष्ठी को सार्थक सिद्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करण डागर तथा रवि गोस्वामी ने आये हुए कवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ० कुलदीप जयसिंह ने स्वामी विवेकानंद को आधुनिक समय का युवा पथ प्रदर्शक बताया।
DSC00264

Related posts

रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी और विश्वकर्मा ग्रुप ने किया सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Metro Plus

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े , जानिए आपके शहर का क्या है हाल

Metro Plus