Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मानव सेवा समिति के चेयरमैन अरुण बजाज ने जयहिन्द सेवा दल को जरूरतमंदों की सहायतार्थ एम्बुलेंस देने की घोषणा की

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 जनवरी http://www.metroplus.org.in जय हिन्द सेवा दल व मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष चन्द्र बोस जयंती का आयोजन नीलम-बाटा रोड पर होटल डिलाइट के साथ स्थित ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, स्वेटर, लंच बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलभूषण जैन, विशिष्ट अतिथि अतिख गुप्ता, रामशरण भाटिया, अरुण बजाज, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र जग्गा, राजू गेरा, सुनील यादव, परवेश मलिक, अनीश पॉल, राजेश भाटिया, रमेश राठौर, इंद्रजीत सिंह, प्रेम सुधान, संजय कुमार, महेंद्र कपूर, सुमन चौधरी, बलविंद्र कौर, इंदु बजाज, दिपांशु अरोड़ा, सचिन तंवर, दीपक तिवारी, विजय कंठा, एमपी नागर आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का जयहिन्द सेवा दल के अध्यक्ष राजू बजाज ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच संचालन संजीव कुशवाहा ने किया। जयहिन्द सेवा दल की तरफ से डीआईडी लिटिल मास्टर के 8वां एपिसोड के विनर ऋषि कुशवाहा का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मानव सेवा समिति के चेयरमैन अरुण बजाज ने जयहिन्द सेवा दल को जरूरतमंदों की सहायतार्थ एम्बुलेंस देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरफराज खान, विनोद कुमार, महेश कुमार, दुर्गा, भूरा, मनीष शर्मा, संजय गुलाटी, राकेश गुलाटी, सलमान खान, शराफत खान, नरेश कुमार, सोनू कुमार, शिवम आदि का सहयोग रहा।

DSC_7030

 

Related posts

आधुनिक भारत के निर्माता थे पं० जवाहर लाल नेहरू: कृष्ण अत्री

Metro Plus

मानव रचना में हुआ Annual Fest Resurrection-2016 का जोरदार आगाज

Metro Plus

फरीदाबाद में पहली बार EPDM रासायनिक से बनाकर तैयार करवाया जाएगा रोज गार्डन पार्क का ट्रैक: ए मोना

Metro Plus