Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीति

FIMTIA ने नए ESIC क्षेत्रीय निदेशक का स्वागत कर IMT की समस्याओं को उठाया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 7 अप्रैल:
फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (FIMTIA) के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर ESIC फरीदाबाद के नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश का पदभार ग्रहण करने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर FIMTIA के प्रतिनिधिमंडल ने IMT क्षेत्र में ESI औषधालय की अत्यंत आवश्यक आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत बड़ी संख्या में श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए निकट में ESI चिकित्सा सुविधा का अभाव लंबे समय से उद्योगों एवं श्रमिकों के लिए एक गंभीर समस्या बना हुआ है।

वहीं ESIC के रीजनल डायरेक्टर हरिओम प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अलंकरण समारोह

Metro Plus

Manav Rachna International यूनिवर्सिटी में नॉर्थ रीजन के इश्रे जॉब जंक्शन का आयोजन किया गया

Metro Plus