Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रेड लायन ओयो होटल मर्डर केस: अपराध शाखा DLF की कार्रवाई, आरोपी दबोचा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 10 अप्रैल: मथुरा रोड़ स्थित रेड लायन ओयो होटल में सचिन वासी सूर्य विहार पार्ट-2 निवासी की तीन युवकों द्वारा मथुरा रोड़ पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरूण कुमार दहिया ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी वासी बडोली पलवल हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक सचिन का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी महिला को लेकर आरोपितों ने पीडि़त के साथ झगड़ा कर चाकू से हमला किया था। विस्तृत पूछताछ व तथ्यों की जानकारी के लिए आरोपित को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।

Related posts

सूरजकुंड मेला लोकल टू ग्लोबल आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम पर आयोजित किया जाएगा: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

फौगाट स्कूल की हिमांशी ने नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया

Metro Plus

यंग इंजीनियर्स को एक अच्छा लिसनर होना चाहिए और अपने भीतर सुनने की अच्छी आदत को विकसित करना चाहिए: J.P. Malhotra

Metro Plus