Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विकास कार्यो के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 16 मई (नवीन गुप्ता): विकास को गति देने के लिए जन-प्रतिनिधि का जनता के बीच रहना बेहद जरूरी है तभी वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं से सही मायने में रूबरू होकर समस्याओं का समाधान करवा सकता है। यह विचार मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने एनएच-5 ई ब्लॉक स्थित बी.पी. प्लॉट में स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा विकास कार्यो के लिए रखी गई परिचर्चा के अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहे।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि विकास कार्यो के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसमें समय-समय पर स्थानीय क्षेत्रवासियों से चर्चा परिचर्चा की जाती है ताकि समस्याओं का विचार विर्मश करने उपरांत समय रहते निदान किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यो को गति देने के लिए जनता समय समय पर अपने सुझाव व सहयोग देती रहे जिससे की विकास को सबंधित क्षेत्र में मूर्त रूप दिया जा सके। इस अवसर पर श्रीमती सीमा त्रिखा ने स्थानिय नन्हे मुन्हे बच्चों से उनके भविष्य के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें अपना आटोग्राफ देकर अपनी शुभकामनांए भी दी। इस मौके पर सरदार जसवंत सिंह,अलका लाम्बा, रमन जेटली, नीरज शर्मा, एडवोकेट ए एस नागपाल, विकास भाटिया, रणजीत राणा, मनीषा गुलाटी, नीरू भाटिया, डिम्पल भाटिया, गुरूदेव सिंह सहित अनेको गणमाण्य लोग उपस्थित थे।IMG_7476 IMG_7485

Related posts

विधायक विपुल गोयल ने आरएमसी रोड के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

फरीदाबाद को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बनाने में उद्योगपति निभाएं अपनी सार्थक भूमिका: प्रवीण बत्रा

Metro Plus

आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण की सौगात हमें अवश्य देनी चाहिए: राजस्थान एसोसिएशन

Metro Plus