Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

PM मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को सौगात, कृष्णपाल गुर्जर ने 200 दिव्यांगजनों को बांटे नि:शुल्क ई-स्कूटर

मेवला महाराजपुर अर्बन हेल्थ सेंटर बनेगा सब-डिवीजन अस्पताल: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 17 सितंबर: सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर सैक्टर-27 स्थित रूद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क ई-स्कूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ALIMCO एवं विभिन्न CSR संस्थाओं के सहयोग से 200 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ई-स्कूटर वितरित किए।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 करोड़ की लागत से कुल 500 लाभार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।

रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, 85 थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को बांटे उपहार:-

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 85 बच्चों को उपहार भी वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने मेवला महाराजपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मेवला महाराजपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर को सब-डिवीजन अस्पताल में परिवर्तित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से सब-डिवीजन अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल वैन जरूरतमंद एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नि:शुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद दिव्यांगजनों के लिए उच्च शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण को बढ़ाया गया, जिससे उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढऩे के अधिक अवसर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के आवागमन एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्वेश्य से केंद्र सरकार द्वारा सुगम्य भारत अभियान (Accessible India Campaign) चलाया गया। इसके माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए रैंप, लिफ्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाखों दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, चश्मे, कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं और सरकार का निरंतर प्रयास है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नि:शुल्क ई-स्कूटर वितरण में सहयोग एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले CSR पार्टनर्स को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार, सामाजिक संस्थाओं एवं कॉरपोरेट क्षेत्र के सामूहिक सहयोग से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्वेश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा और सहायता को पहुंचाना है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं, CSR पार्टनर्स एवं आमजन से इस अभियान से जुड़कर जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश कुमार फागना, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा, पूर्व विधायक रामरतन, अलिम्को के प्रतिनिधि, निगम पार्षदगण, सीएसआर सहयोगी एवं उद्योगपति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जानिए, नगर निगम और DHBVN को कौन नुकसान पहुंचाकर NGT के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है!

Metro Plus

सांगवान ने कहा, किसानों की समस्या का शीघ्र सकारात्मक हल निकाले सरकार।

Metro Plus

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने का 10 जनवरी आखिरी दिन: गौरी मिड्ढा

Metro Plus