Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

RBI का आदेश 200 रुपए का नोट अब जल्द ही बाजार में आएगा

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नईदिल्ली/फरीदाबाद, 29 जून: नोटबंदी के बाद देशभर में जहां एक तरफ लोगों को कैश की कमी के चलते कई समस्याओं से जूझना पड़ा था तो वहीं दूसरी तरफ 1000 रुपये का पुराना नोट बंद कर 2000 रुपये का नोट जारी होने से लोगों के सामने खुले पैसे हासिल करने की समस्या भी काफी बढ़ गई थी। छोटी रकम के कम नोट होने के चलते लोग अभी भी खुले पैसों की परेशनी झेल रहे हैं। मगर अब यह समस्या भी जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए 200 रुपये के नोट की छपाई का काम शुरू कर दिया है। आरबीआई ने 200 रुपये के नए नोट की छपाई का काम अपनी सरकारी फैसिलिटी में शुरू कर दिया है। कुछ हफ्ते पहले ही आरबीआई ने नई रकम के नोट की छपाई का ऑर्डर जारी किया था। 200 रुपये का नया नोट लोगों की परेशानी को काफी कम कर देगा और उनकी आम जरूरतों को पूरा करेगा एक सूत्र ने यह जानकारी भी दी कि नए नोट में कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स होंगे ताकि जाली नोट बनने से रोके जा सकें।
200 रुपये के नए नोटों की अलग-अलग सिक्योरिटी और क्वालिटी टेस्टिंग जारी है। यह टेस्टिंग मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में स्थित सरकारी प्रेस में चल रही है। करेंसी नोटों की प्रिंटिंग के काम को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा अंजाम दिया जाता है। या फिर कर्नाटक के मैसूर और पश्चिम बंगाल के सल्बोनी में आरबीआई इस काम को मैनेज करता है।
गौरतलब है आरबीआई के 200 रुपये का नोट जारी करने की खबर इसी साल अप्रैल महीने में सामने आई थी। वहीं नोटबंदी का फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को लिया था। इस फैसले के बाद ही 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर 2000 और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे।

Related posts

मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत किसानों को मिलेगा सात हजार रूपये प्रति एकड़ का अनुदान: DC विक्रम सिंह

Metro Plus

FMS में होली समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

अम्बाला और सोनीपत नगर निगमों के मेयर उप-चुनाव को 8 महीने बाद भी कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं।

Metro Plus