Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने से ही हम सच्चे रोटेरियंस कहला सकते हैं: अनिल बहल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,11 अगस्त: हम लोग तभी सच्चे रोटेरियंस बन सकते हैं जब हम छोटे-बड़े का भेदभाव कर सोसायटी के माध्यम से समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करें। इस दुनिया में भगवान ने किसी को छोटा-बड़ा नहीं बनाया, ये तो सब हम लोगों की देन है। यह कहना था रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रधान अनिल बहल का। वे यहां अपने क्लब के इंस्टालेशन समारोह में बतौर प्रधान उपस्थित रोटेरियंस को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान ने अनिल बहल को कॉलर पहनाकर उन्हें उनका पदभार सौंपा। इस मौके पर क्लब के प्रधान अनिल बहल और सचिव पंकज गर्ग ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर रवि चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की वहीं उनके साथ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा० एन सुब्रमनियन संजय खन्ना, विनोद बंसल एवं आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय भाटिया एवं सुरेश भसीन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के एमओसी वरिष्ठ रोटेरियन सतीश गोंसाई थे।
रोटरी क्लब मिड टाउन ने समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट किए हैं जिसमें गरीब कन्याओं को सिलाई मशीनें, प्रभात एनजीओ को मंदबुद्धि बच्चों की देख-रेख के लिए आर्थिक सहायता, बादशाह खान हॉस्पिटल के साथ मिलकर पूरे साल मुफ्त स्तन कैंसर जांच का आयोजन, थैलेसिमिया के बच्चों की आर्थिक मदद के साथ-साथ और भी कई सोशल प्रोजेक्ट को सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में रोटेरियन प्रतिभा गौंसाई ने प्रयास वेलफेयर संस्था जोकि गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती है, को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी। वहीं अनु छाबड़ा ने चेतना ट्रस्ट व वृद्वाश्रम को 11-11 हजार रूपये का चैक दिया। इसके अलावा क्लब ने रोटरी ब्लड बैंक को 50 हजार रूपये का चैक तथा थैलेसिमियाग्रस्त बच्चों के लिए पूनम बहल ने 21 हजार रूपये का चैक दिया।
समारोह में क्लब के चार्टर प्रेजिडेंट जे.पी. मल्होत्रा और मुख्य संरक्षक सतीश गौंसाई ने सभी रोटेरियंस को अपने क्लब और क्लब द्वारा किए रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी दी।
डिस्ट्रिक गवर्नर रवि चौधरी ने रोटेरियंस को इस अवसर पर सलाह देते हुए कहा कि क्लब के कार्यो में सभी प्रधानों को पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि अपने क्लब के कार्यों में अधिकाधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

  

 

Related posts

राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के कुशाग्र का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।

Metro Plus

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

Metro Plus

अय्याशी के अड्डा बने होटल में से किन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में और अश्लील डांस करते हुए गिरफ्तार किया गया, जानें!

Metro Plus