Metro Plus News
दिल्लीहरियाणा

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों की तेज आवाज पर चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर: सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों के व्यवहार को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने सवाल उठाए हैं। अयोध्या मामले और दिल्ली सरकार से विवाद मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों के व्यवहार को लेकर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कोर्ट में तेज आवाज में बहस करने को लेकर वकीलों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें संयम बरतने की बात कही है।
संविधान पीठ के मुख्य जज सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक मिश्रा ने अयोध्या मामले पर और दिल्ली सरकार से विवाद के मामले में सुनवाई के दौरान वकीलों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उनके व्यवहार पर सवाल खड़े किए । टीओआई के मुताबिक चीफ जस्टिस ने दोनों ही केस की सुनवाई के दौरान सबंधित वकीलों की ओर से की गई तेज आवाज में बहस पर फटकार लगाई है।
इस मौके पर जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि अगर बार इसे रेगुलेट नहीं करता तो हम खुद इस बार ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट में ऊंची आवाज में बहस के तरीके को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वरिष्ठ वकील तेज आवाज में बहस करते हैं तो ये बताता है कि वो बड़े वकील नहीं बन सकते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में राजीव धवन केस लड़ रहे हैं। वहीं अयोध्या विवाद मामले पर कपिल सिब्बल केस लड़ रहे हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि दोनों ही मामलों में सुनवाई के दौरान वकीलों का अंदाज बहुत गंभीर है।

Related posts

Strive इंडस्ट्री क्लस्टर योजना को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रयास सराहनीय: संजीव शर्मा

Metro Plus

लॉकडाउन में की गई सराहनीय सेवा के लिए उपायुक्त ने मानव सेवा समिति को किया सम्मानित

Metro Plus

CEO शिखा ने एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं से प्रपत्र जमा कराने की अपील

Metro Plus