Metro Plus News
हरियाणा

ढेसी ने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़: हरियाणा के नये मुख्य सचिव दीपेन्द्र ङ्क्षसह ढेसी ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सामान्य व्यक्ति के उत्थान के लिए चलाए जा रहे फलैगशिप कार्यक्रमों जैसे कि मेक इन इंडिया, जनधन योजना, सीएम विन्डो, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की निगरानी एवं क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताएंं हैं।
श्री दीपेन्द्र ङ्क्षसह ढेसी 1982 बैच आईएएस अधिकारी हैं और इन्होंने फिरोजपुर झिरका (मेवात)में उप-मण्डल अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू की। श्री ढेसी गुडग़ांव में अतिरिक्त उपायुक्त के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा नारनौल में उपायुक्त व ग्राम आयोजना विभाग में आयुक्त पद पर अपनी सेवाएं दे चुकें हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने केन्द्र सरकार में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
श्री ढेसी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।

Related posts

कौन था वो जिसने CM के खासमखास सिपहसलार के नाम पर MCF अधिकारी को धमकाया? देखें।

Metro Plus

पीपल बाबा ने हॉमर्टन ग्रामर स्कूली छात्रों को किया पेड़ों के प्रति आगाह

Metro Plus

बिजली-पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी मटका फोड़-ट्यूबलाईट तोड़ प्रदर्शन

Metro Plus