Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली का पारा जाएगा 47 के पार सोमवार से पहले नहीं मिलेगी राहत

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 मई:दिल्ली और एन.सी.आर. में लोगों को लू और गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा में नमी आएगी जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को पालम इलाके में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार दिल्ली में शनिवार को दिन में गर्म हवाएं चलती रहेंगी। शाम को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्वि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगा नगर में दर्ज किया गया। जो 46.5 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर था। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर में चिलचिलाती धूप के कारण दिन में सड़कें सूनी रहीं।

Related posts

वोट चोर-गद्दी छोड़ मामले में शैलजा गुट के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दिग्गज कांग्रेसी नहीं आए नजर!

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में बच्चों के विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई

Metro Plus

30वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के समापन समारोह में शिल्पकारों को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

Metro Plus