Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

होडल के राजकीय विद्यालय में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक का आयोजन

मैट्रो प्लस से राजीव पाराशर की रिपोर्ट
होडल, 29 मई : अब प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी पीटीएम का आयोजन शुरु किया गया है। इसी के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल व गांव सौनहद में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जीतपाल सिंह ने की तथा संचालन एबीआरसी महेश गौड ने किया।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों के अभिभावकों से उनके बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछताछ की और विद्यालयों के शिक्षकों से भी छात्रों को शिक्षित करने के बारे में विचार विमर्श किए।
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ छात्रों को शिक्षित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज के छात्र आने वाले समय में देश का भविष्य बनेंगे। शिक्षक और छात्रों की कडी मेहनत के बाद ही छात्र सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों को भी बच्चों को अनुशासन,अच्छे गुण और अच्छे संस्कार देने चाहिएं और बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर कृष्णकुमार गौतम, विजयपाल, जगदीश, सतपाल, सतवीर, रतन सिंह, खुशहाल, अनिल, प्रताप, महीपाल, बुधराम, राजश्री, सतीश, सुभाष,सुखबीर ङ्क्षसह आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Related posts

हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला

Metro Plus

दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए आयोजित किया गया सर्वजातीय परिचय सम्मेलन

Metro Plus

जिला परिषद के 10 वार्डों में 84 उम्मीदवारों के बीच होगा चुनावी मुकाबला: चन्द्रशेखर

Metro Plus