Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

MVN स्कूल में परुशोत्तम मास के चलते विद्यालय में भंडारे का आयोजन

मैट्रो प्लस से राजीव पाराशर की रिपोर्ट
होडल, 29 मई: परुशोत्तम मास (मल मास) के चलते गढी चौक स्थित एमवीएन स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को बृज भूमि और बृज की संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय के सैंकडों छात्र छात्राओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास ने की। चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास ने,निदेशक डा. ममता शर्मा, प्रिंसीपल प्रद्युमन लाल व्यास ने अपने हाथों से छात्रों को भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ धार्मिक ग्रंथों और अच्छे संस्कारों का भी ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस पुरुशोत्तम मास में प्याऊ लगाकर जल सेवा करने और क्षमता के अनुसार दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। व्यास ने कहा कि विद्यालय के छात्र और छात्राओं को शिक्षा और अच्छे संस्कार देना सबसे बडा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर ध्रमेन्द्र दीक्षित,मंजू पाठक,पूनम,अमित मलिक,मंजू यादव,रंजीत शर्मा सहित सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

पढि़ए, नरेन्द्र गुप्ता ने धारा 370 को हटाने का विरोध करने वालों के बारे में क्या कहा ?

Metro Plus

50 हजार से ज्यादा नगदी लेकर सफर करा तो होगी कार्यवाही! जानें क्यों?

Metro Plus

प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए वचनबद्ध : कृष्णपाल

Metro Plus