Metro Plus News
फरीदाबाद

ओमेक्स हाइट्स में दिवाली फेस्ट-2022 की रामायण ने चार चांद लगाए।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 23 अक्टूबर
: ओमेक्स हाइट्स सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में एक घंटे तक प्रेक्षकों को बिठा के रखने वाली रामायण सादर किया गया जिसमें सभी पात्रों का काम प्रशंसनीय रहा। दिवाली फेस्ट-2022 में तो रामायण ने चार चांद लगा दिए
बता दें कि अपनी संस्कृति से आज की पीढ़ी को अवगत कराने के लिए सोसाइटी में प्रति वर्ष रामायण प्ले कराया जाता है। सोसाइटी निवासी श्रीमति रीता रस्तोगी और श्रीमति वंदना निरंजन रामायण के सादरीकरण का पूरा भार संभालती हैं जिनको सादर करने वाली सारी महिलाएं थी। सारे पात्र सोसाइटी निवासी थे। कुछ महिलाएं 60 वर्ष आयु से ऊपर की भी थीं।
मालगुडी, पिंकी गौर, लवली, शरद, नीतू, कविता, ममता, प्रियंका, प्रिया, निशी, त्रिश्या, वंदना, आशा, दीपा, गीता, सुनीता आदि ने रामायण के किरदार निभाए। नंदी महाराज का किरदार भी सराहनीय था
परदे के पीछे के कलाकार गुंजन मेकअप आर्टिस्ट, मीनू जैन प्रोप्स स्पोर्ट में खास योगदान रहा। कल्चरल टीम सदस्य वंदना, निरंजन, रीता रस्तोगी, मीनू जैन, शरद सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

Related posts

क्या बंटी भाटिया को मिलेगी बडख़ल से भाजपा की टिकट?

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी को बेस्ट यूनिवर्सिटी फोर प्रमोटिंग इंडस्ट्री-अकैडमिआ इंटरफेस के खिताब से नवाजा गया

Metro Plus

मैट्रो अस्पताल ने मनाया विश्व मिर्गी दिवस

Metro Plus