Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आखिर क्यों निकाला QRG हॉस्पिटल के खिलाफ मृतक के परिवारवालों ने कैंडल मार्च

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad/ Palwal News, 13 नवम्बर:
सैक्टर-16 स्थित QRG हॉस्पिटल में श्याम नगर कॉलोनी निवासी भगवत दयाल कि गलत इलाज करने के दौरान हुई मौत के बाद परिवार के लोगों ने ऑपरेशन करने वाले डॉ० प्रणव राय तथा हॉस्पिटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पलवल शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने मांग की कि प्रबल राय तथा हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए भगवत दयाल को न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर मृतक के भाई भरतलाल ने बताया की उनका भाई पथरी के Opreation के लिए
QRG हॉस्पिटल सैक्टर-16 में गया था। जिसकी डॉक्टरों ने कई सर्जरी कर दी बाद मैं उसे वान्टेलेटर पर शिफ्ट कर दिया बिना कारण बताएं। बार-बार पूछने पर भी डॉक्टर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। 5 नवंबर शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा की डॉक्टरों की वजह से उनके भाई की जान गयी है। वह पुलिस प्रशासन व सरकार से मांग दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Related posts

रचना कसाना ने वर्कशॉप आयोजित कर बताया सोशल मीडिया का महत्व।

Metro Plus

निजी स्कूल बसों के पैसेंजर टैक्स खत्म कर फिटनेस करवाने में छूट दे सरकार: FPSC

Metro Plus

भाजपा सरकार कर रही है दलितों पर अत्याचार: विकास चौधरी

Metro Plus