Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

उपायुक्त अतुल द्विवेदी केन्द्रीय मंत्री द्वारा ग्रामीण स्वच्छता को लेकर सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 20 नवम्बर:
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा द्वारा उपायुक्त अतुल द्विवेदी को देश के स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में फरीदाबाद का देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शहरों की तर्ज पर गावों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में फरीदाबाद जिला को देश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान तमिलनाडु प्रान्त का पेद्दापल्ली रहा है। जबकि हरियाणा का ही रेवाड़ी जिला तीसरे स्थान पर रहा। इसमें गावों की आगंनबाडिय़ों, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक शौचालयों आदि का सर्वेक्षण किया गया था। इस दौरान आमजन की भी राय जानी गई थी। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 के विजेताओं की घोषणा गत् दो अक्टूबर को गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में की गई थी।
इस सर्वेक्षण में देश के 683 जिलों की 17 हजार 209 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इसमें हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिलों को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में रेवाड़ी जिला तीसरे स्थान पर रहा।

Related posts

भूपेन्द्र हुड्डा ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और APMC एक्ट की सिफारिशें करने के असली दोषी: धनखड़

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल की अनीका ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीत स्कूल का नाम रोशन किया!

Metro Plus

क्राइम ब्रांच ने दबोचा नकली IPS, 8 दिन के पुलिस रिमांड पर!

Metro Plus