Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला परिवार पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 6 सितंबर:
नगर निगम फ़रीदाबाद ओल्ड जोन के Xen तोड़फोड़ ओमबीर सिंह के नेतृत्व में आज निगम दस्ते ने नहर पार अवैध रूप से बने रही बहुमंजिला कमर्शियल इमारत को सील कर दिया। बता दें कि नगर निगम इससे पहले दो अर्थमूवेर्स से इस बिल्डिंग को तोड़ चुका था। लेकिन अब कोरोनाकाल में यहां फिर से इस इमारत में दिन-रात काम चल रहा था।
ये बिल्डिंग बल्लभगढ़ और फ़रीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हुड्डा गुट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के भाई टीटू सिंगला के दामाद जितेंद्र गर्ग @ बॉबी की बताई जा रही है जोकि पूर्व पार्षद रोहित सिंगला का जीजा है।
दुकान सीलिंग के अवसर पर Xen ओमबीर सिंह के अलावा SDO DK सोलंकी, JE मनीष सहरावत अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
Xen ओमबीर सिंह का कहना है कि ओल्ड जोन में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार अभियान में देश के करोड़ो कार्यकर्ता से सीधे संवाद

Metro Plus

A.D. Sr. Sec. स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

Metro Plus

हरियाणा में भ्रष्टाचार को लेकर कितनी सख्त कार्यवाही की जा रही है? देखें!

Metro Plus