Metro Plus News
फरीदाबाद

संत निरंकारी सत्संग भवनों में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर का 451 लोगों ने लाभ उठाया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 जुलाई :
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी मण्डल की ब्रांच फरीदाबाद में आज एक ही दिन में दो सत्संग भवनों में निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | दोनों ही स्थानों पर शिविर का आरम्भ प्रात: 10 बजे किया गया जो दोपहर 3:00 बजे तक चला। NH-5 स्थित सत्संग भवन में कुल 220 लोगों को टीकाकरण किया गया एवं जवाहर कॉलोनी सत्संग भवन में कुल 231 नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया | इन शिविरों में 45 वर्ष एवं 60 वर्ष के ऊपर लोगों को दूसरी डोज दी गयी।
संत निरंकारी सत्संग भवन NH-5 में इस शिविर का आयोजन ESI-3 व NH-5 के सहयोग से किया गया और जवाहर कॉलोनी सत्संग भवन में यह शिविर बी.के. अस्पताल के अंतर्गत सारन डिस्पेंसरी के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर को सुचारू रूप से चलाने में संत निरंकारी सेवादल का सराहनीय योगदान रहा। टीकाकरण के लिए आये लोगों को कतारों में व्यवस्थित रूप में चलाया गया जहाँ सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा-निर्देशों को निभाया गया वहीँ साफ़ सफाई का भी पूर्ण ध्यान रखा गया।

Related posts

24 घंटे बिजली से फरीदाबाद के गांव भी बनेंगे स्मार्ट: विपुल गोयल

Metro Plus

स्मृति ईरानी ने कहा, लक्ष्मी कमल पर आती है इसलिए 21 को कमल को जिताना

Metro Plus

वस्त्र व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Metro Plus