Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! प्रोपर्टी टैक्स जमा न करवाने पर MCF ने सील की 38 इकाइयां।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 5 अक्टूबर
: प्रोपर्टी टैक्स जमा ना करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन-3 ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा बल्लभगढ़ जोन-1 और 2 में आज अभियान चलाकर 38 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 58 लाख, 86 हजार 849 रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये फरीदाबाद नगर निगम की एनआईटी जोन-3 के क्षेत्र पाली क्रेशर जोन, एनडी ब्लॉक तथा ई ब्लाक डबुआ कालोनी की 10 इकाईयों जिनके विरूद्ध 16 लाख, 59 हजार 281 रूपये बकाया थे, को सील कर दिया।
नगर निगम जोन-3 की क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारी के मुताबिक इनमें से दो यूनिटों के बकायेदारों ने नगर निगम में आकर सीएफसी में 1 लाख, 77 हजार, 112 रूपये जमा करा दिए है। इसी प्रकार आगे भी सीलिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।
इसके अलावा फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 के क्षेत्र में पडऩे वाली सात ईकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 5 लाख, 67 हजार, 889 रूपये, बल्लभगढ़ जोन-1 में 6 इकाईयों जिनके विरूद्व लगभग 21 लाख, 49 हजार, 688 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 में 15 कॉमर्शियल इकाईयों जिनके विरूद्व 15 लाख, 9 हजार, 991 रूपये बकाया थे, को सील किया।
निगम आयुक्त यशपाल यादव ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो और शहर का विकास हो सके।

Related posts

सभी प्राईवेट स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का विशेष अभियान

Metro Plus

बंद Air Cooled कमरों में बैठ राजनीति करने वालों को जनता सिखाएगी सबक: लखन सिंगला

Metro Plus

भाजपा युवा मोर्चा ने विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus