Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अग्रवाल समिति के मंगल मिलन समारोह में 160 युवकों एवं 70 युवतियों के हुए पंजीकरण।

विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय का आदान प्रदान करना समय की मांग: मुकेश मंगला
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ, 18 अक्टूबर
: मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजित कर विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय का आदान प्रदान करना समय की मांग है और अग्रवाल समिति ने इस बात को बखूबी समझा है। उक्त विचार प्रसिद्व समाजसेवी मुकेश मंगला ने अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ एवं श्री वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित प्रथम वैवाहिक मंगल मिलन कार्यक्रम में रखे। महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष वरिष्ठ समाजसेवी आईडी महाजन, मुख्य अतिथि बीएमआर रियल एस्टेट से नरेश गोयल, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्व समाजसेवी रमेश अग्रवाल ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं महासचिव लोकेश अग्रवाल, सचिव राजू मित्तल, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने आए हुए अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि मंगल मिलन समारोह में 160 युवकों एवं 70 युवतियों के पंजीकरण हुए एवं उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। समिति के सदस्य राजेश बंसल, दिनेश मंगला, विजय मंगला, केदारनाथ अग्रवाल, परवीन गर्ग, राकेश कंसल, राजकुमार गर्ग, वरुण गर्ग एवं नरेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शारदा राठौर, भगवानदास गोयल, फरीदाबाद इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश अग्रवाल, रांतिदेव गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विजय जैन, जितेंद्र बंसल, युगल मित्तल, शशांक जैन, पूनम गोयल, राजरानी गोयल, प्रेरणा अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, हेमा जैन एवं सीमा जैन मौजूद रहे।

Related posts

सरकार यात्रा में जितनी रूकावट डालेगी यात्रा उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी: भूपेंद्र हुड्डा

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पटना साहिब में मत्था टेक कर मांगी सभी की खुशहाली

Metro Plus

टीम गिरीश भारद्वाज ने पेश किया जनसेवा का बड़ा उदाहरण, लगाया मेगा हेल्थ चेकअप कैंप!

Metro Plus