Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मैट्रो को लेकर मंत्री पुत्र देवेंद्र चौधरी ने किया कांग्रेस नेताओं पर पलटवार

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 8 सितम्बर: कांग्रेस नेताओं द्वारा मेट्रो रेल का श्रेय लेने और प्रधानमंत्री की गति-प्रगति रैली पर की गई टिप्प्णी से नाराज भाजपा के युवा नेता एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी ने पलटवार किया है। देवेंद्र ने कांग्रेस नेताओं द्वारा मेट्रो उद्घाटन के बाद बाटा स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं के लड्ड बांटने पर तो प्रसन्नता जताई मगर मेट्रो रेल का श्रेय कांग्रेस शासन को दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि एनसीआर के सबसे पुराने औद्योगिक एवं विकसित शहर फरीदाबाद में सबसे बाद में मेट्रो रेल आई है। इसके पीछे कांग्रेस का 10 साल का शासन है, जिसमें फरीदाबाद की अनदेखी की गई। देवेंद्र ने कहा कि गाजियाबाद, नोएडा और गुडग़ांव में मेट्रो रेल फरीदाबाद से पहले क्यों आई, क्या कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं से यह सवाल किया है? उन्होंने कहा कि नोएडा में तो कालिंदी कुंज क्षेत्र में दूसरे चरण की मेट्रो का काम भी अंतिम चरण में है और कांग्रेस शासन में फरीदाबाद में मेट्रो प्रोजेक्ट पहले मंजूर किया तो वह भी वाइएमसीए तक ही जबकि बल्लभगढ़ तक मेट्रो रूट तय करने की बाबत तो दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने पहले ही अपनी सकारात्मक रिपोर्ट दी थी।

देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन ने मेट्रो रेल का काम पूरा करने में आ रही सभी बाधाओं को तय समय में दूर करके फरीदाबाद तक मेट्रो चलवाई है। इसके अलावा बल्लभगढ़ तक मेट्रो रेल का काम पूरी तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदबाद से गुडग़ांव तक भी मेट्रो की कनेक्टिविटी संबंधी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही कर चुके हैं।

Related posts

FMS के बच्चों ने गुरू नानक जयंती पर मनाया उत्सव!

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में धूम-धाम से मनाया गया दिवाली उत्सव

Metro Plus

जनकल्याण मंदिर में धर्मशाला का भूमिपूजन 16 जून को कृष्णपाल करेंगे

Metro Plus