Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पन्ना प्रमुख का पद जोड़कर BJP को हर घर तक पहुंचाने का काम किया है अमित शाह नेे: राजेश नागर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 अक्टूबर:
विधायक राजेश नागर ने अपने तिगांव कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सेक्टर-12 में वीरवार, 27 अक्टूबर को होने जा रही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली के लिए बुलावा दिया।
इस अवसर पर नागर ने कहा कि हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को सेक्टर-12 हुड्डा ग्राउंड में होने वाली जन उत्थान रैली में आ रहे हैं। हमें उनके आगमन पर उनका भव्य स्वागत करना है। भाजपा संगठन को बढ़ाने में शाह की भूमिका के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष काल में भाजपा में पन्ना प्रमुख का पद जोड़कर पार्टी को हर घर तक पहुंचाने का काम किया है। आज उनके कुशल नेतृत्व के बीज अंकुरित होकर विशाल वट वृक्ष बन चुके हैं जिसके कारण आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुकी है।
विधायक राजेश नागर ने स्थानीय लोगों से आहवान किया कि आप लोग जन उत्थान रैली को सफल बनाएं और फरीदाबाद के उत्थान का नया अध्याय रचें। नागर ने कहा कि आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विचार सुनें और भाजपा को मजबूती प्रदान करें।
श्री नागर ने कहा कि अब से पहले जिन लोगों का शासन था, वो केवल परिवारों या अपने नेताओं को मजबूत करते थे, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जो सबसे पहले देश को मजबूत कर रही है और दूसरे अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक को अंत्योदय के मंत्र द्वारा शक्ति देने का काम कर रही है।
राजेश नागर ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि बड़े हुजूम को देखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अवश्य ही कोई बड़ी घोषणा करेंगे। इसलिए आप लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को सफल बनाएं।
इस अवसर पर विक्रम प्रताप ङ्क्षसह, वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, हरिश्चंद्र सरपंच, धर्मप्रकाश, करमबीर बोहरा, राजेंद्र नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, ललित नागर, सतबीर नागर, सुधीर मेहता आदि बड़ी संख्या में स्थानीय मौजिज लोग मौजूद रहे।

Related posts

DELHI SCHOLARS INTERNATIONAL SCHOOL के शानदार परीक्षा परिणामों से गौरवान्वित हुआ स्कूल

Metro Plus

फरीदाबाद नगर निगम के खिलाफ हुआ हत्या का मुकद्दमा दर्ज। जानें क्यों?

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated ‘The Joy of Giving’ to mark ‘Raksha Bandhan’

Metro Plus