Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन द्वारा विकलांगों व बुजुर्गों को सूखा राशन बाटा गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 8 अगस्त:
महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के द्वारा नैशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड अंध विद्यालय के परिसर में बडख़ल क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा के सहयोग से सूखा राशन ऐसे बुजुर्गों जिनके घर कोई काम करने वाला नहीं है, ऐसे लोगों को महावीर इंटरनेशनल के द्वारा प्रतिदिन पका हुआ खाना फरीदाबाद रोटी बैंक के अंतर्गत दिया जाता है। साथ ही लीलावती दिव्यांग स्कूल के दिव्यग परिवारों को अंध विद्यालय के परिवारों और महावीर कंप्युटर केंद्र के विद्यार्थियों और उनके परिजनों को साथ ही कुष्ठ आश्रम में मिला कर 400 लोगों को राशन वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट अश्वनी त्रिखा, बडख़ल उप-मंडल अधिकारी पंकज सेतिया, नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक, दिशा त्रिखा के साथ महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के संग्रक्षक व नेब के अध्यक्ष अजीत पटवा, परियोजना निदेशक उमेश अरोड़ा, वीरा केन्द्र अध्यक्षा शिखा अरोड़ा, एवं नेब के महासचिव हेम सिंह यादव के साथ 400 लोगों के परिवारों को सूखा राशन के पैकेट बांटे।
इस मौके पर एडवोकेट अश्वनी त्रिखा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन समाज सेवा के कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। देश के अमृत काल महोत्सव में 10 से 15 अगस्त के दिनों में 5 जगह रक्त दान शिविर लगा रही है। इसमें सबसे बड़ा रक्त दान शिविर 15 अगस्त को अचीवर्स माल सैक्टर-49, पर लग रहा है, उन्होंने सक्षम लोगों को आह्वान किया कि देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन रक्त देकर देश वासियों की सेवा करे।

Related posts

रेमेडेसिविर मैडिसिन के दुरूपयोग और ब्लैक मार्किटिंग करने वालों को SDM अपराजिता की चेतावनी!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉर्निंग हेल्थ क्लब और DC जितेंद्र यादव ने दिन की शुरूआत की SOS CCI के बच्चों के साथ हैंडबॉल खेलकर।

Metro Plus

आफताब अहमद ने हरियाणा के निर्माण को लेकर उसके स्वर्णिम विकास में इंदिरा गांधी की भूमिका बताई

Metro Plus