Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राकेश तंवर ने मु​स्लिम समाज के युवाओं के साथ किया नूंह नल्लड़़ ​शिव मंदिर व झीरी वाले ​शिव मंदिर में जला​भिषेक।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

पलवल, 17 अगस्त: नूंह में जला​भिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जहां अभी भी तनाव की ​​स्थिति है, वहीं हरियाणा कर्मचारी कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंंवर ने अपने मुस्लिम समाज के कुछ युवाओं को साथ फिरोजपुर झिरका ​स्थित भगवान ​शिव के झीरी वाले मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। इतना ही नहींं राकेश तंंवर ने वहां मु​स्लिम समाज के लोगों के बीच जाकर आपसी भाईचारा का संदेश देने का काम किया। 

राकेश तंवर से इस शांति, सदभाव व भाईचारे की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका भरपूर स्वागत किया। इतना नहीं मुस्लिम समाज के युवाओं ने भी उनके साथ भगवान ​शिव की प्रतिमा पर जला​भिषेक किया। 

बता दें कि नूंह में जभ​​भिषेक यात्रा के दौरान 31 जुलाई को हिंसा होने के बाद मेवात व आसपास के क्षेत्रों में अभी अभी तनाव है, जिसे लेकर हिंदू संगठन लगातार पंंचायतें कर रहे हैं त​था फिर से 28 अगस्त को ब्रजमंडल जिला​भिषेक यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। पुलिस व प्रशासन इस घोषणा के बाद सतर्क है। 

हालांकि हिंदू संगठनों की फिर से यात्रा निकालने की घोषणा से जहां 52 पाल ने पल्ला झाड़ लिया है, वहीं किसान संगठनों ने भी पल्ला झाड़ लिया है। किसान संगठन व पाल पंंच आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयास में जुटे हैं। 

इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश राकेश तंवंर ने भी हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने के लिए पहल शुरू की हुई है। वे लगातार मु​स्लिम बाहुल्य गांवों में जाकर शांति-सदभाव की संदेश दे रहे हैं । 

राकेश तंवर ने मु​स्लिम समाज के युवाओं के साथ नूंह नल्लड़़ ​शिव मंदिर व फिरोजपुुर झिरका के झीरी वाले ​शिव मंदिर में जाकर जला​भिषेक किया। उनके साथ उनकी पत्नी रेणु तंवर व बेटे तथा मु​स्लिम समाज के यासिर यूनुस अहमद, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद व अन्य लोग भी ​थे। सभी ने मंदिर में जाकर जला​भिषेक किया तथा प्रसाद वितरण किया। बाद में नूंह के मु​स्लिम बाहुल्य गांंवों में जाकर हिंदू-मु​स्लिम भाईचारा कायम रखने के लिए शांति-सदभावना पंंचायत बुलाने का निर्णय लिया।

Related posts

एफएमएस में हुए विदाई समारोह में अभिषेक शर्मा मिस्टर एफएमएस व अर्शिता भट्ट मिस एफएमएस चुने गए

Metro Plus

2019 के लोकसभा चुनावों में फिर से खिलेगा कमल: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

जनता को बड़ी राहत गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

Metro Plus