Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद में सभी विधानसभा सीटे कांग्रेस बेहतर मार्जन से जीतेगी: गिरीश भारद्वाज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 2 नवंबर:
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदयभान के 69वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय व निवास पर समर्थकों को भीड़ रही। इस मौके पर बल्लभगढ़ के गिरीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ उसके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की हाॢदक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उदयभान ने कार्यकत्र्ताओं को हौंसलाअफजाई करते हुए कहा कि 2024 में प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आ रही है, सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें और अधिक से अधिक सीटों से हरियाणा मेें कांग्रेस सरकार बनाने में सहयोग करें।

वहीं गिरीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदयभान का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी तमाम टीम कांग्रेस के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिसमें दिन-प्रतिदिन लोग कांग्रेस में विश्वास जताते हुए शामिल हो रहे है। इससे कांग्रेस का ग्राफ फरीदाबाद जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते फरीदाबाद जिले में सभी सीटों पर कांग्रेस की उपस्थिति रहेगी। कांग्रेस सभी सीटों पर अच्छे मार्जन से विजय की तरफ बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के साथ सूबेदार चंदन सिंह छाबड़ी, पंडित टेकचंद शर्मा, अल्केश यादव, वीपी सिंह, मनीष अरोड़ा (प्रधान सोशल मीडिया विभाग), संतराम वशिष्ठ, सुनील भारद्वाज, हबीब प्रधान, डीडी भारद्वाज, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, लोकचंद चौधरी, प्रवीण कुमार, दीपक भारद्वाज, सुनील कुमार, विजय डागर, दिनेश शर्मा, रोहताश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नोटों की चमक के आगे निगम अधिकारियों को नजर नहीं आते हैं कोर्ट के आदेश

Metro Plus

ACE कंपनी का डाटा और गोपनीय दस्तावेज चोरी कर अमानत में खयानत करने पर कंपनी के एक पूर्व डीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया विदाई समारोह

Metro Plus