Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर के किस आश्वासन के बाद वकीलों की हड़ताल हुई स्थगित? देखें!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 8 नवंबर:
आखिरकार जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल विधायक राजेश नागर की मध्यस्थता और जिला उपायुक्त के आश्वासन के बाद स्थगित हो ही गई। नागर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने वकीलों की बात को रखूंगा और उनकी जमीन उन्हें दिलवाकर मामले का हल दिलवाऊंगा। आप लोग दिवाली का पर्व है, खूब धूमधाम के साथ मनाएं।

बता दें कि यहां जिला बार के वकील 31 अक्टूबर से ही हड़ताल पर हैं और जिला अदालत में कोई काम नहीं हो पा रहा है। वकीलों की समस्या को सुनने के लिए विधायक राजेश नागर बार में पहुंचे। वकीलों ने बताया कि उन्हें उनकी ही जमीन का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में नए युवा वकीलों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। वकीलों ने विधायक को बताया कि वर्ष 2006 में हाईकोर्ट की चैंबर बिल्डिंग कमेटी फरीदाबाद जिला अदालत परिसर का विस्तार करते हुए वकीलों के चैंबर और पार्किंग बनाने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और हुडा को करोड़ों रूपये देकर जमीन रिलीज करवाई थी।

वकीलों ने कहा कि आज वकीलों की बढ़ती संख्या के कारण उनके पास बैठने की जगह भी नहीं है। हर वर्ष करीब 400 नए वकील प्रैक्टिस के लिए हमारे साथ जुड़ते हैं। लेकिन जब हम उनके बैठने के लिए शेड्स लगवाते हैं तो तोडफोड़ करवा दी जाती है। जबकि यह करीब साढ़े चार एकड़ जमीन वकीलों के उपयोग के लिए ही अलॉट हुई थी।

विधायक राजेश नागर ने वकीलों को साथ लेकर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ बैठक की और उन्हें सारा मामला समझाकर खुद सीएम मनोहर लाल से बात करने की बात कही और वकीलों का मांगपत्र भी सौंपा। डीसी ने वकीलों को किसी प्रकार की परेशानी न पहुंचाने और जमीन का मामला देख समझ लेने की बात कही। इसके बाद विधायक नागर के समझाने पर वकीलों ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इस अवसर पर राजेश बैंसला प्रधान, ओमदत्त कौशिक महासचिव, हरीश चेतल, सुरेश चंद, जेपी अधाना पूर्व अध्यक्ष, ललित बैंसला, सतेंद्र रावत, कंवर राकेश सिंह, रविंद्र रावत, श्यौराज बैंसला, दीपक गुप्ता, पीके मित्तल, महेंद्र गर्ग, शीशपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus

केसरिया हिंदू वाहिनी में महिलाओं की नियुक्ति कर प्रदेश कार्यालय खोला गया।

Metro Plus

डायनेस्टी स्कूल के नितिन वर्मा ने होली की मंगलकामना देते हुए केमिकलयुक्त रंगों से बचने की सलाह दी

Metro Plus