Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाढ़ मौहल्ला की चौपाल के लिए 6 लाख के विकास कार्यों का उद्वघाटन

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 13 अक्तूबर:
विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने चौपाल के लिए 6 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन किया। उक्त राशि चौपाल के फर्श, रंग रोगन एवं शौचालय पर खर्च की जाएगी। उद्घाटन के उपरांत युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में विधायक विपुल गोयल की देख-रेख में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मौहल्ले में अधूरी पड़ी चौपाल के लिए 6 लाख के विकास कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाढ़ मौहल्ला निवासियों ने सीवर, पानी एवं लाईटों की समस्या से अवग्त कराया जिसका आश्वासन देते हुए अमन गोयल ने कहा कि उक्त सभी समस्याएं दो हफ्ते के अंदर दूर कर दी जाएगीं।
इस अवसर पर फरीदाबाद युवा भाजपा नेता अमन गोयल, विधायक के निजी सचिव प्रशांत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उर्फ बबली, पंडित मुकेश शास्त्री, पंडित भूरा, कृष्ण पहलवान, विजय पाराशर, राजेश भारद्वाज उर्फ बिट्टू, हरीश शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र पाराशर, होराम सिंह, राजीव शर्मा, खेमू बांगडी, दीपक ठाकुर, पंडित कृष्ण, ललित, राज पाराशर मुख्यरूप से उपस्थित थे।
15

Related posts

Reduced Material Handling – Key to Productivity – J.P. Malhotra

Metro Plus

DLF Association व Rotary Club फरीदाबाद मिड टाउन द्वारा Awareness चैकअप कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा सूरजकुंड मेले में धमाल

Metro Plus