Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का आयोजन

नवीन गुप्ता
पलवल, 20 अक्तूबर:
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की फरीदाबाद शाखा ने इंस्टिट्यूट के ट्रैक्टर मार्केट स्थित रीडिंग रूम में आज एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता सीए सुरेश कुमार बंसल ने कंपनियों की वार्षिक रिटन्र्स और डायरेक्टर्स रिपोट्र्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी उपस्थित सीए सदस्य एवं सीए छात्रों ने सेमिनार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आईसीएआई की फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने बताया कि यहां स्थित इस वातानुकूलित रीडिंग रूम का छात्रों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए और अगर छात्र चाहें तो उनके लिए जीएमसीएस एवं अन्य पाठ्यक्रमों का आयोजन यहां भी किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सीए सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे महीने में कम से कम एक या दो बार यहां मिलकर प्रोफेशनल विषयों पर विचार-विमर्श करें ताकि इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो सके।
शाखा के सचिव सीए प्रदीप कौशिक ने बताया कि यहां इस तरह के सेमिनार का आयोजन पहली बार हो रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। सभा का समापन सीए जितेंद्र वाधवा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। सभा में सीए हरिओम भाटी, सीए नीरज मित्तल, सीए जितेंद्र चावला एवं अन्य सीए सदस्य भी उपस्थित रहे।IMG_20151020_020050

IMG_20151020_020149

Related posts

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के वार्षिकोत्सव में होनहार छात्रों का किया गया सम्मानित

Metro Plus

कृष्ण भारद्वाज बने रुंधी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के मेंबर।

Metro Plus

Rotary Club Rewari Main के नववर्ष समारोह में सदस्यों ने दी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां

Metro Plus