Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

DAV कॉलेज के 9 कर्मचारियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज, रूकेगा वेतन।

Metro Plus से Naveen Guptaकी रिपोर्ट।
Faridabad, 5 मई:
भारत सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने डीएवी मैनेजमेंट कॉलेज से जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए 9 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने तथा उनके वेतन को रोकने के लिए मैनेजमेंट को निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि उक्त 9 कर्मचारी जनगणना कार्य की ड्यूटी पर विभाग द्वारा बार-बार जारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे हैं। उसी के आधार पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।’

जेडटीओ एवं चार्ज ऑफिसर सुमन रतरा ने बताया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा जनगणना कार्य में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य जनगणना अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समयबद्व तरीके से निभानी होगी अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गत रात्रि में अपराधों पर अंकुश लगाने व शरारती

Metro Plus

शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल ने लॉन्च किया मिशन कैशलेस स्कूल

Metro Plus

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर धूमधाम से मनाएगा दशहरा का पर्व: राजेश भाटिया

Metro Plus