Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी सरकार के 12 वर्ष: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ० एस.एस. बंसल को भेंट की उपलब्धियों की पुस्तकें

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 जून: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 वर्षो की उपलब्धियों का भाजपा नेता व कार्यकर्ता जन-जन में प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर SSB हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० एस.एस. बंसल को सरकार के 12 सालों की उपलब्धियों की पुस्तकें भेंट की।

इस दौरान SSB हॉस्पिटल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० एस.एस. बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० सीमा बंसल व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० सिद्धांत बंसल सहित अन्य डॉक्टरों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सालों के सफल कार्यकाल पर उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर डॉ० एस.एस. बंसल ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश को निरंतर सफलताओं की ओर अग्रसर कर रहे है वहीं फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में यह जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, पिछले 12 सालों में यह जिला विकास के मामले में हरियाणा का सबसे अव्वल जिला बनकर उभरा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी केंद्र व प्रदेश सरकारें ऐसे ही जनहित के कार्य करके लोगों के लाभान्वित करती रहेंगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा व अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल ने मचाया अंतराष्ट्रीय स्तर पर तहलका

Metro Plus

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं किया: सुमित गौड़

Metro Plus

Aadhar Card & Digitalisation vital – J.P. Malhotra @ DLF

Metro Plus